सरसों का साग (sarson ka saag recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी साग की पत्तियों को तोड़कर उन्हें 2-3 बार पानी से धोकर मोटा- मोटा काट लीजिए.
- 2
अब कटे हुए सरसों, पालक बथुआ को कुकर में डालें साथ में 1 कप पानी डालें और उबलने रख दें. कुकर की 1 सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दें.
- 3
कुकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलिए और ठंडा होने पर साग को दरदरा पिस लीजिए या मथनी से मथ लीजिए.
- 4
अब साग को किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिए और मक्के के आटे को इसमें मिक्स कर दीजिये. दूसरी तरफ टमाटर, अदरक हरीमिर्च को पिसकर उसका पेस्ट बना लीजिए.
- 5
अब साग को किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिए और मक्के के आटे को इसमें मिक्स कर दीजिये. दूसरी तरफ टमाटर, अदरक हरीमिर्च को पिसकर उसका पेस्ट बना लीजिए.
- 6
तड़के के लिए कढ़ाई में घी डाले और घी के गर्म होने पर जीरा डालें.लहसुन को डालें और भुने फिर प्याज़ डालकर उसके लाल होने तक भून लें फिर लाल मिर्च पाउडर और एक चौथाई चम्मच हल्दी भी मिला दे और अन्त में साबुत लालमिर्च डालें फिर कुछ सेकेन्ड बाद गैस आफ कर दें.
- 7
अब छौंक में पका हुआ साग डाल दीजिये और सब को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए. 2 मिनट बाद गैस ऑफ कर दीजिए.हमारा सरसों का साग तैयार है.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स