मसाला अरबी आलू (masala arbi aloo recipe in Hindi)

#ws1
अरबी फाइबर ,पोटेशियम ,विटामिन ए, विटामिन सी,कैल्शियम ,आयरन से भरपूर होती है। इसे मैंने आलू के साथ बनाया है जो कि बहुत ही स्वादिष्ट बनी है
मसाला अरबी आलू (masala arbi aloo recipe in Hindi)
#ws1
अरबी फाइबर ,पोटेशियम ,विटामिन ए, विटामिन सी,कैल्शियम ,आयरन से भरपूर होती है। इसे मैंने आलू के साथ बनाया है जो कि बहुत ही स्वादिष्ट बनी है
कुकिंग निर्देश
- 1
अरबी और आलू को पानी से अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिए । अब कुकर में आवश्यकतानुसार पानी डालकर आलू और अरबी को एक सीटी आने तक तेज आंच पर उबाल लीजिए और उबाल आने पर सीटी हटाकर पानी से बाहर निकाल लीजिए।
- 2
आलू और अरबी को ठंडा होने पर छिलके हटा दीजिए और लंबाई में दोनों को बराबर- बराबर काट लीजिए।
- 3
कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए ।इसमें पहले अरबी को क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लीजिए ।उसके बाद आलू को क्रिस्पी होने तक फ्राई करके प्लेट में निकाल लीजिए।
- 4
अब इसी कड़ाही में हींग और राई डालकर तड़काएं।अब अदरक लहसुन प्याज़ और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें। अच्छी तरह से भुन जाने पर इसमें लाल मिर्च, नमक,हल्दी और धनिया पाउडर डालकर मिक्स कीजिए। इसमें हल्का सा पानी डालकर मसालों को अच्छी तरह से भूनें।
- 5
अब इसमें साबुत हरी मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं और फिर फ्राई किए हुए अरबी और आलू दोनों डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए। आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिक्स करें और ढक्कन लगाकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
- 6
पक जाने पर इसमें गरम मसाला पाउडर,अमचूर पाउडर और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए।
- 7
सर्विंग बाउल में निकाल कर धनिया पत्ती से गार्निश कीजिए और पराठा पूरी के साथ सर्व कीजिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (3)