बीटरूट पानी पूरी (beetroot pani poori recipe in Hindi)

पानी पूरी का नाम सुनते ही सबके मुह मे पानी आजाता है। शायद ही कोई हो जिसको पानी पूरी पसंद ना हो। लड़कियां तो इसकी दीवानी है। गोल गप्पे खाने का मज़ा ही अलग है। ज्यादातर लौंग सड़क पर गोल गप्पे खाना पसंद करते है।
#vd2022
बीटरूट पानी पूरी (beetroot pani poori recipe in Hindi)
पानी पूरी का नाम सुनते ही सबके मुह मे पानी आजाता है। शायद ही कोई हो जिसको पानी पूरी पसंद ना हो। लड़कियां तो इसकी दीवानी है। गोल गप्पे खाने का मज़ा ही अलग है। ज्यादातर लौंग सड़क पर गोल गप्पे खाना पसंद करते है।
#vd2022
कुकिंग निर्देश
- 1
गोल गप्पे बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और सूजी को ले और उसमे बेकिंग डाले। अब इसमें बीटरूट का जूस डाले और थोड़ा सा पानी गरम करले। पानी हल्का गुनगुना ही रखे। अब मैदा और सूजी मे पानी डालकर उसको आटे की तरह गूथ ले।एक बात का ध्यान रखे की अट्टा थोड़ा सख्त गुथे। जब आटा गूथ जाए तो उसको गीले कपडे से १५-२० मिनट के लिए ढक दे। अब उसको कुछ देर के लिए रख दे।
कुछ देर बाद आटे की छोटी छोटी गोले बनाले। ध्यान रखे की गोलों का आकर ज्यादा बड़ा ना करे इससे गोल गप्पो का साइज बहुत बड़ा हो जाएगा। - 2
अब इन गोलों को पूरी की तरह बेल ले। आकर ज्यादा बड़ा ना करे। बेलने के बाद उनको गीले कपडे से ढक के रख दे।एक कढ़ाई मे तेल डालकर गरम कर ले। अब उसमे बनी हुई पूरी डाले और उनको तले। थोड़ा दबा कर सके ताकि वो आसानी से फूले। सभी को ऐसा ही फुलाए जब तक उनका रंग हल्का सुन्हेरा ना हो जाए।गोल गप्पे तैयार होने के बाद गोल गप्पे का पानी तैयार करे। धनिया और पुदीना को अच्छी तरह साफ करे और धोले। सारे मसाले डाल ले और मिक्सी मे अच्छी तरह से पीस ले। अगर पानी तीखा बनाना है तो मसाला तीखा रखे।
- 3
इस बने हुए मिश्रण को सादे पानी मे मिला ले। गोल गप्पो का पानी तैयार। अब बने हुए गोल गप्पो मे मसाला भरे पानी डाले,मीठा खाना तो रूह अफ़ज़ा डाले थोड़ा सेव डाले और स्वाद से खाए और अपने दोस्तों को भी खिलाए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- बचे हुए चावल से बने कटलेट (bache huye chawal se bane cutlet recipe in Hindi)
- आलू की कचौड़ी (aloo ki sabzi recipe in Hindi)
- स्ट्रॉबेरी स्मूदी (strawberry smoothie recipe in Hindi)
- स्टफ्ड रोज़ हार्ट डेसर्ट (Stuffed Rose heart dessert recipe in Hindi)
- पालक का लच्छा पराठा (palak ka lachha paratha recipe in Hindi)



कमैंट्स