फ्रूट केक

#May#W2 आज मैं आपके लिए ऑरेंज फ्रूट केक बनाने की रेसिपी को शेयर करूँगी। ऑरेंज फ्लेवर वाला केक आपको बेहद पसंद आयेंगा। क्यूंकि इस केक को हम सिंपल तरीके से नही बनाएंगे। इसमें हम ड्राई फ्रूट और टूटी-फ्रूटी का इस्तेमाल करेगे। जिससे ये केक प्लेन केक नही रहेगा। बल्कि खाने में कुछ डिफरेंट टेस्ट का हो जायेंगा और आप केक को इवनिंग में चाय के साथ मे या फिर जब भी आपका मन हो तब बनाकर खा सकते हैं।
फ्रूट केक
#May#W2 आज मैं आपके लिए ऑरेंज फ्रूट केक बनाने की रेसिपी को शेयर करूँगी। ऑरेंज फ्लेवर वाला केक आपको बेहद पसंद आयेंगा। क्यूंकि इस केक को हम सिंपल तरीके से नही बनाएंगे। इसमें हम ड्राई फ्रूट और टूटी-फ्रूटी का इस्तेमाल करेगे। जिससे ये केक प्लेन केक नही रहेगा। बल्कि खाने में कुछ डिफरेंट टेस्ट का हो जायेंगा और आप केक को इवनिंग में चाय के साथ मे या फिर जब भी आपका मन हो तब बनाकर खा सकते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
ऑरेंज फ्रूट केक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में टूटी-फ्रूटी और ड्राई फ्रूट डालकर इसमें एक टेबलस्पून मैदा डालकर चम्मच से मिक्स करके रख ले। मैदा डालने से टूटी-फ्रूटी और ड्राई फ्रूट आपस में चिपकते नही हैं।
- 2
फिर एक मोल्ड लेकर मोल्ड आप अपने पसंद के अनुसार ले सकते हैं इसमें थोड़ा सा ऑयल डालकर ब्रश ग्रीस कर ले। फिर इसमें बटर पेपर रखकर इसको भी ऑयल से ग्रीस कर ले। फिर एक बड़ा बाउल लेकर इसमें दोनों अन्डो को फोड़कर डाले। फिर अन्डो को बीटर से एक मिनट के करीब तक बीट कर ले उसके बाद इसमें चीनी डाले और अब चीनी के साथ तब तक बीट कर ले।
- 3
जब तक अन्डो के साथ चीनी मिक्स होकर बैटर की कंसिस्टेंसी फूली फूली नही हो जाती हैं। जब आपको बैटर फूला-फूला लगे, तब इसमें ऑरेंज ज़ेस्ट और रिफाइंड ऑयल डालकर इसको भी बीट कर लेउसके बाद बाउल के ऊपर एक बारीक छन्नी रख ले और अब छन्नी में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर पहले थोड़ा सा छाने और फिर स्पेचुला से मिक्स करे उसके बाद फिर से थोड़ा सा छाने और मिक्स करे।
- 4
इस तरह से थोड़ा-थोड़ा छानते हुए मिक्स कर ले। उसके बाद बैटर में ऑरेंज जूस डाले और मिक्स करे फिर ऑरेंज एसेंस डालकर इसको भी मिक्स कर ले अब बैटर में टूटी-फ्रूटी और ड्राई फ्रूट जिसको आपने मैदे में डालकर मिक्स करके रखा हैं उसको भी बैटर में डाले और मिक्स कर ले।अब आपका बैटर बेक होने के लिए रेडी हैं। फिर बैटर को बटर पेपर लगे मोल्ड में डालकर टेप कर ले। उसके बाद एक भारी तली की कढ़ाई में स्टैंड रख ले। फिर कढ़ाई को ढककर 5 मिनट मीडियम फ्लेम पर प्रीहीट कर ले ।
- 5
जब 5 मिनट बाद कढ़ाई प्रीहीट हो जाएँ, तब कढ़ाई में स्टैंड के ऊपर मोल्ड को रख ले और अब फ्लेम को मीडियम से धीमा कर ले। उसके बाद केक को 30 से 40 मिनट बेक होने दे। केक को आप 30 से 35 मिनट बाद चेक करने के लिए एक टूथपिक डालकर चेक करें
- 6
अगर टूथपिक पर बैटर चिपक रहा हैं केक को थोड़ा टाइम और बेक होने दे। अगर बैटर टूथपिक पर नही चिपक रहा हैं, तब केक बेक हो गया हैं। तो गैस को बंद कर ले। केक के बेक हो जाने पर केक को कढ़ाई से निकालकर रख ले।फिर केक को पूरी तरह से ठंडा होने दे। जब केक ठंडा हो जाएँ, तब केक को डीमोल्ड कर ले और केक को नाइफ से स्लाइस में काटकर चाय के साथ मज़ा ले ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स