फ्रूट कस्टर्ड (fruit custard recipe in Hindi)

#ws4
ठंड का मौसम अब विदाई लेने के लिए तैयार है और दिन में धूप में तेजी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में जब बेटे की वार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली है और उसकी कुछ ठंडा चाहिए की डिमांड पर पहले लगा कि उसे क्या खाने दूँ जो इस बदलते मौसम और परीक्षा के समय में उसे नुकसान भी ना करे और उसके कुछ ठंडा की फ़रमाइश को भी पूरा करे। फिर फ्रूट्स को देखा और फटाफट कस्टर्ड बनाकर तैयार कर लिया। फ्रिज़ में थोड़ी देर रखकर ठंडा किया और जब ढेर सारे फल डालकर उसे खाने के लिए दिया तो वो बहुत खुश हो गया और मैं भी। फ्रूट कस्टर्ड एकदम आसानी से बनाया जाने वाला स्वादिष्ट और पौष्टिक डिजर्ट है। चाहे इसे किसी खास अवसर पर बनाईये या घर में जब भी कुछ फल बच जायें, तब बना लीजिये। मैंने आज इसे रेडीमेड वनीला कस्टर्ड पाउडर, दूध और फलों के साथ बनाया है और स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर भी डाला है। तो चलिए आज फ्रूट कस्टर्ड बनाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें और एक पैन में दूध को मध्यम आँच पर गरम होने के लिए रखें।
- 2
दूध में उबाल आने पर इसमें शक्कर डालें और अच्छी तरह चलाते हुए घोल लें । गैस बंद कर दें।
- 3
एक बाउल में कस्टर्ड पाउडर और ठंडा दूध लेकर बिना गुठलियों वाला घोल बना लें।
- 4
अब कस्टर्ड पाउडर घोल को गरम दूध में छानकर डालें और धीमी आंच पर गैस चालू करके लगातार चलाते हुए एक उबाल ले लें। 4-5 मिनट पकाएं और गैस बंद कर दें।
- 5
तैयार कस्टर्ड को रूम टेम्प्रेचर पर ठंडा होने दें और इलायची पाउडर मिला कर फ्रिज़ में ठंडा होने के लिए रखें।
- 6
सर्व करते समय फ्रिज़ से निकाल कर साफ किए और कटे हुए फलों को मिलाकर ठंडा ठंडा सर्व करें।
- 7
नोट :- •यदि आवश्यक हो तो व्हीप्ड क्रीम या आइसक्रीम जोड़ें।
•नारंगी और तरबूज जैसे फलों से बचें क्योंकि वे बहुत सारे पानी छोड़ते हैं और कस्टर्ड को पानीदार बनाते हैं।
•आप अपनी पसन्द अनुसार किसी भी स्वाद के कस्टर्ड पाउडर का उपयोग कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)