तिरामिसू केक (Tiramisu cake Recipe in Hindi)

#ws4 यह केक कॉफी टेस्ट का होता है।यह केक मूलतः इटली में ज्यादा पसंद किया जाता है।
तिरामिसू केक (Tiramisu cake Recipe in Hindi)
#ws4 यह केक कॉफी टेस्ट का होता है।यह केक मूलतः इटली में ज्यादा पसंद किया जाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
1 कप पानी को गर्म करे उसमे 2 पैकेट कॉफी और शक्कर दल कर अच्छे से गरम करे।
- 2
अब इस पानी को ठंडा होने दे।
- 3
अब चिल्ड क्रीम को व्हिस्कर से फेटे। जब तक ये क्रीम अच्छी तरह सॉफ्ट न हो जाए।अब इसमें कोको पाउडर मिलाकर फेटे।
- 4
अब कॉफी के पानी में 4 रस्क को डिप करे और प्लेट में रखे।
- 5
अब इन डिप रस्क पर एक लेयर व्हिप्ड क्रीम लगाएं।
- 6
अब फिर ४ रस्क को कॉफी के पानी में डिप कर क्रीम के ऊपर रख कर फिर से क्रीम की लेयर लगाए।
- 7
अब फिर 4 रस्क डिप कर क्रीम के ऊपर रखे।
- 8
अब व्हिप्ड क्रीम से सारी रस्क को ऊपर और चारों तरफ़ अच्छी तरह कवर कर दे।
- 9
अब इस केक को १५ मिनिट फ्रिज में रखे।
- 10
१५ मिनिट बाद निकाले और फिर 1 पैकेट कॉफी पाउडर को छन्नी में में डाल कर केक के ऊपर स्प्रिंकल करे।
- 11
अब मन चाहे चॉकलेट या चॉकलेट स्टिक से केक को डेकोरेट करे।
- 12
बहुत ही जल्दी बन कर तैयार है। ट्रीयमिशु केक।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (6)