खरवस/चीख/खीस की ड्राई फ्रूट्स खीर

#ws4
मां का पहला दूध जिस तरह से बच्चे के लिए पोषण से भरपूर होता है, ठीक उसी तरह से गाय या भैंस के पहले दूध में भी कुछ ऐसे एंटीबॉडीज होते हैं, जो कि आपकी इम्यूनिटी बिल्डअप कर सकते हैं।गाय या भैंस के पहले दूध को बोवाइन कोलोस्ट्रम कहा जाता है। इसमें कुछ माइक्रो न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कॉमन फ्लू और इंफेक्शन से बचने में मदद करता है। वहीं स्वास्थ्य के लिए इसके कई और लाभ भी हैं।
भारत के अलग अलग भागों में इस दूध और इस से बनने वाली डिश को अलग अलग नामों से जाना जाता है कहीं इसे खरवस कहा जाता है,कहीं खीस तो कहीं चीख। वैसे तो गाय/भैंस के प्रजनन के बाद पहले दिन या शुरूआती दिनों में यह दूध सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है परन्तु हम जैनियों में शुरूआती दिनों में यह दूध इस्तेमाल करना वर्जित है और हम 8-10 दिनों बाद ही नई गाय/भैंस के दूध को इस्तेमाल करते हैं। तब तक इस दूध की क्वालिटी थोड़ा बदल जाती है परन्तु फिर भी इससे जो रेसिपी में बताने जा रही हूँ वह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है और पौष्टिक होती है। यदि आप शुरुआत के दिनों का दूध इस्तेमाल करेंगे तो यह बर्फी की तरह जमेगी और इसे कोलोस्ट्रम बरी कहा जाता है। जो रेसिपी मैं आज शेयर कर रही हूँ उसे हमारे घर में चीख या चिक्खी कहते हैं जो खीर की तरह होता है और कहीं कहीं इसे दूध का फटा भी कहते हैं। तो चलिए देखते हैं कि मैंने इसे कैसे बनाया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें और एक पैन में दूध को मध्यम आँच पर गरम होने के लिए गैस पर रखें। फिर इसमें गुड़ मिला लें ।
- 2
एक कढ़ाई या पैन में घी को गरम कर के इसमें खसखस, चिरोंजी और नारियल किस को हल्का सा सेंक लें।
- 3
इन्हें भी दूध में मिला लें।
- 4
अब दूध में उबाल आने दें।
नोट:-• आप चाहें तो सभी सामग्री को पहले ही दूध में मिला लें और फिर इसे गरम होने रखें।
•आप गुड़ की जगह शक्कर भी डाल सकते हैं पर ठंडे मौसम में गुड़ ज्यादा फायदेमंद होता है। - 5
उबाल आने के बाद दूध फटा हुआ दिखाई देता है।
- 6
खरवस/चीख/खीस की ड्राई फ्रूट्स खीर/दूध का फटा तैयार है।
- 7
इसे गरम या ठंडा पसंदानुसार ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें ।
- 8
मैंने लगभग 10-12 दिनों वाला दूध इस्तेमाल किया है तो यह खीर की तरह बना है पर यदि आप 1-2 दिन या कम दिनों वाला दूध इस्तेमाल करेंगे तो यह कलाकंद बर्फी की तरह जमेगा।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)