छोले भटूरे (chole bhature recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले भटूरे के लिए-मैदा को गुध लें ।इसके लिए एक बरतन में मैदा को छान कर लें और फिर उसमें नमक स्वाद के अनुसार बेकिंग सोडा एक छोटा चम्मच डाले और फिर अच्छी तरह से मिला लें फिर उसमें दही डाले ।आवश्यकता के अनुसार पानी डाल कर एक नरम आटा गुध लें ।ढककर दो घंटे के लिए छोड़ दे ।
- 2
एक कुकर में काबली चना को अच्छी तरह से धौ कर डाल दे।उसमें थोड़ा सा नमक डाले और खाने का सोडा दो चुटकी डालकर चार सीटी आने तक पका लें ।फिर एक कडाही में तेल डालकर गरम हो ने के लिए छोड़ दे और फिर जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाये तो उसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ डालकर थोड़ी देर के लिए भुन लें ।
- 3
फिर उसमें नमक स्वाद के अनुसार, हल्दी, डाल करफ्रांई कर लें ।फिर उसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डाले और फिर अनार दाना का पेस्ट डाले ।फिर धनिया का पाउडर, लाल मिचृ पाउडर डालकर अच्छी तरह से भुन लें ।जब मसाला से तेल छोडने लगे तो समझ लीजिए कि मसाला अच्छी तरह से भुन गया है ।
- 4
फिर मसाला को कुकर में पके हुए छोले में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें फिर उसमें गरम मसाला डाले और कसूरी मेथी डाल कर एक सीटी आने तक पका लें ।
- 5
फिर एक कडाही में तेल डालकर गरम कर लें ।फिर भटूरे के आटे को एक बार फिर से मरद लें ।छोटी छोटी लोई बना कर उसमें थोड़ा सा रिफाइंड तेल लगा कर कपडे से ढककर रख लें ।
- 6
फिर एक लोई लेकर तेल की सहायता से गोल भटूरे बना लेते हैं और फिर गरम तेल में डाल कर दोनों तरफ लाल होने तक छान लें ।छोले भटूरे अब खाने के लिए बिलकुल तैयार हैं आप प्याज़ धनिया पत्ता से इसकी गारनिश करें । नींबूका रस छोले में डाल कर कोई भी अचार के साथ खाये ।ये बहुत मजेदार लगता है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (3)