पालक कोफ्ता (palak kofta recipe in Hindi)
यह रेसिपी पालक से बनाई जाती है, और बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. उसे अब रोटी या चावल दोनों के साथ खा सकते हैं. #hbmkb
पालक कोफ्ता (palak kofta recipe in Hindi)
यह रेसिपी पालक से बनाई जाती है, और बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. उसे अब रोटी या चावल दोनों के साथ खा सकते हैं. #hbmkb
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पालक साग को अच्छे से धो कर बारीक बारीक काट लेंगे.
- 2
फिर उस कटे हुए पालक में नमक, हल्दी पाउडर, बेसन, अदरक, लहसुन का पेस्ट, हींग डालकर अच्छे से मिला लेंगे.
- 3
फिर उस मिश्रण मिश्रण को गोल-गोल कर कर उसे गर्म तेल में पकौड़ी छान लेंगे,.
- 4
ग्रेवी बनाने के लिए मिक्सर ग्राइंडर में एक टुकड़ा लहसुन, अदरक का टुकड़ा, एक टमाटर, एक प्याज, डालकर अच्छे से पेस्ट बना लेंगे
- 5
अब एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करेंगे, फिर उसमें पंचफोरन डालेंगे और तेजपत्ता डालेंगे. तेल गर्म होने पर उसमें उसमें टमाटर और प्याज़ का पेस्ट को डाल कर अच्छे से ब्राउन होने तक भून लेंगे. अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, हींग और गरम मसाला डालकर अच्छे से फ्राई कर लेंगे.
- 6
अब एक बर्तन में पानी लेकर उसमें एक चम्मच बेसन डालकर घोल तैयार कर लेंगे. आप उस भुने हुए मसाले में घोल को डाल कर अच्छे से उबाल आने तक छोड़ देंगे. फिर इसमें सारे पालक के पकौड़े को डाल देंगे और उबाल देंगे.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स