अचारी आलू रोल (achari aloo roll recipe in Hindi)

#FM1
#streetfood
#mereliye
शाकाहारी लोगों के लिए आलू रोल एक उपयुक्त स्ट्रीट फ़ूड विकल्प है।
ये अचारी स्वाद के आलू से बना है खाने में बहुत ही चटपटा और मज़ेदार लगता है।
हमारे घर के पास जो शोपिंग कॉम्प्लेक्स है वहाँ पर ये रोल मिलता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में तेल डाल कर गरम करें और इसमें ज़ीरा और सौन्फ डाल दें।
- 2
इसके बाद सरसों के दाने डाल कर भूने।
- 3
अब कलोंजी और कटा प्याज़ डाल दें।
- 4
प्याज़ के बाद हरी मिर्च डाल दें इन सभी को १/२ मिनिट पका लें।
- 5
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया डाल दें।
इनको कूच सेकंड भून कर उबले आलू मसाला कर डाल दें। - 6
आलू को भून लें इसमें नमक और टमाटर को काट कर डाल दें।
- 7
अब हरा धनिया और नींबू का रस डाल कर मिलाएँ और आँच को बंद कर दें।
- 8
रोटी के आटे से तो लोई तोड़ कर थोड़ा फ़ेला दें इसके उपर थोड़ा आटा छिड़क कर दूसरा लोई का फ़ेला हिस्सा रख कर हल्के हाथों से बेल लें।
- 9
इसको हल्के हाथों से बेल कर गरम तवे पर डाल दें।
- 10
दोनो तरफ़ से हल्का सेंक कर दोनो रोटी को अलग कर दें।
- 11
अलग करने के बाद बीच के हिस्से को एक बार सेंक लें।
- 12
अब इस रोटी पर चटनी और तैयार आलू रख कर रोल बना लें।
- 13
इनको टमेटो केचप और हरी चटनी के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)