टमाटर की चटनी (Tamatar ki chutney recipe in hindi)

मेरी नानी यह चटनी बनाते थे जिसका स्वाद मुझे उनकी याद दिलाता है। वह गर्मियों की छुट्टी में अक्सर बनाया करती थीं। जो मैं आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं।
टमाटर की चटनी (Tamatar ki chutney recipe in hindi)
मेरी नानी यह चटनी बनाते थे जिसका स्वाद मुझे उनकी याद दिलाता है। वह गर्मियों की छुट्टी में अक्सर बनाया करती थीं। जो मैं आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टमाटर को साफ धो कर एक पतेली में टमाटर दुबे उतना पानी डालें और उबालें।
अच्छा सा उबाल आने पर थोड़ी देर के लिए गैस पर पकने दें कि जब तक टमाटर पक जाए। और ठंडा होने पर पीस लें। - 2
उबले हुए टमाटर के छिलके निकाल कर मैश कर लें। अब एक कड़ाई में तेल गरम करके उसमें लहसुन और अदरक डाल दे, कड़ीपाता और चना दाल डाल दें और धीमी आंच पर सौते करें उस के बाद उसमे सौंफ और कलाओंजी डालें और मिक्स करें बाद में टमाटर को पीस कर कड़ाई में डाल दें और फिर नमक और लाल मिर्च डाल कर अच्छे से मिलाए। जब तक की टमाटर पक जाए और उपर से तेल दिखाई दे।
अब उसमें अचार मसाला डालें अच्छे से मिलाए।
टमाटर की चटनी तैयार।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स