पंजाबी भिंडी मसाला.
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें.
- 2
तेल के गरम होते ही इसमें भिंडी डालकर हल्का भून लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- 3
अब बचे हुए तेल में जीरा डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- 4
फिर इसमें प्याज़ और अदरक लहसुन पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
- 5
प्याज भुनने के बाद इसमें टमाटर डालकर 1 मिनट तक भून लें.
- 6
तय समय के बाद इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- 7
अब इसमें गरम मसाला, चाट मसाला, अमचूर, कसूरी मेथी और नमक डालकर 3 मिनट तक पकाएं.
- - 8
जब मसाला अच्छे से पक जाए तब इसमें भिंडी डालकर 10 मिनट तक ढक्कर पकाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है पंजाबी भिंडी मसाला.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16063313




कमैंट्स