आलू के पापड़ (aloo ke papad recipe in Hindi)

Reena Jindal @Reena_Jindal
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उबले आलू को छीलकर, बारीक मैश कर ले । फिर उसमें नमक, लाल मिर्च और हरी मिर्च डालकर मिक्स कर ले।
- 2
फिर एक बड़ी प्लास्टिक जमीन पर फैलाए । उस पर हल्का सा तेल लगाए । एक दस इंच के करीब छोटी प्लास्टिक ले ।
- 3
फिर एक चम्मच मसाला लें और बड़ी प्लास्टिक पर रखकर छोटी प्लास्टिक से ढकें और उसके ऊपर चकला रखे और हाथ से दबाएं और पतला कर ले ।
- 4
इसी प्रकार सारे पापड़ बना ले और सूखने पर उस पर हल्का सा तेल लगाकर सेके और सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16094559





कमैंट्स (5)