छोले चावल (chole chawal recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले छोला चना 5 से 6 घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे। अब हम छोला चना को नमक और चाय पत्ती की पोटली के साथ कुकर में डालकर के उबाल लेंगे थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी डाल देंगे ताकि अच्छे से गल जाए। टमाटर और अदरक को चॉपर में डाल कर अच्छे से चॉप कर लेंगे।
- 2
छोला चना अच्छे से पक गए हैं अब हम गैस पर कुकर चढ़ाएंगे और उसमें वेजिटेबल ऑयल डालकर के गर्म करेंगे दो चुटकी हींग डालेंगे। हींग डालने के बाद छोला मसाला डालकर के टमाटर डाल देंगे और अच्छे से भून लेंगे।
- 3
मसाला भूनने के बाद छोले डाल देंगे और सभी को अच्छे से मिलाएंगे आवश्यकतानुसार पानी डाल देंगे स्वादानुसार नमक डालकर कुकर में सीटी लगा देंगे चार से पांच सिटी लगाएंगे ।और गैस बंद कर देंगे।
- 4
चावलों को भी अपनी सुविधानुसार बना लेंगे अब छोले और चावल को सलाद के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16106520




कमैंट्स