स्टफ इडली (stuff idli recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल, मेथी दाना और चावल को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे या रात भर के लिए भिगो दें। सुबह मिक्सी में हल्का सा दरदरा पीस लें। नमक डालकर मिलाएं और 4-5 घंटे धूप में रखें,जिससे इसमें अच्छा खमीर आ जाए।
- 2
कढ़ाही में तेल गरम करके इसमें राई डालकर तड़काएं। चना दाल डालकर भूनें,अब प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें
- 3
हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कटी हुई शिमला मिर्च और गाजर डालकर मिलाएं और 1 मिनट तक भूनें। मैश किए हुए आलू डालकर नमक और लेमन जूस डालकर मिलाएं। हरा धनिया डालकर मिलाएं और 1-2 मिनिट तक भूनें और फ्लेम ऑफ करें।
- 4
अब इस मिश्रण के ठंडा होने पर इससे छोटी छोटी बॉल्स बनाकर दबाएं जिससे टिक्की का शेप आ जाए। इडली बैटर को एक बार अच्छी तरह मिलाएं, अगर जरूरत लगे तो थोड़ा पानी डालकर मिलाएं।
- 5
इडली मोल्ड को ग्रीस करके थोड़ा बैटर डालकर आलू की स्टफिंग रखें। ऊपर से और घोल डालकर पहले से गरम किए हुए इडली कुकर में रखकर ढकें और 15-20 मिनट स्टीम करें।
- 6
20 मिनिट बाद इडली मोल्ड को बाहर निकाल कर 5 मिनिट ठंडा करें और इडली को डि मोल्ड करें। नारियल चटनी और सांबर के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (13)