लेफ्टओवर छोले ओट्स वेज कटलेट (Left over chole oats veg cutlet recipe in Hindi)

#Win #Week4
#DC #Week4
#cholebeet
#CholeVegCutlets
छोले बीट ओट्स के यह वेजटेबल्स कटलेट्स खाने में बहुत ही स्वादिष्ट ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यम्मी लगते हैं.
साथ ही बहुत ही कम इनग्रेडिएंट के साथ आसानी से झटपट बन जाते हैं.
जब भी कुछ चटपटा सा खाने को मन करे तब यह कटलेट जरूर इंजॉय करें.
इवनिंग औऱ मॉर्निंग टी टाइम स्नैक्स के तौर पर इन गरमा गरम कटलेट्स का लुफ्त उठाये..

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल लेफ्टओवर छोले लेकर हाथों से मैश कर लें.
- 2
कटलेट टिक्की बनाने के लिए लगने वाली सारी सब्जियों को बारीक चोप कर ले. बीट को कद्दूकस कर लें.
- 3
आप छोले में उबले हुए मैश्ड या कद्दूकस किया हुआ आलू डालें.
- 4
ओट्स डालें.
- 5
सारी सब्जियां ऐड कर चाट मसाला या मैगी मसाला, बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च स्वादानुसार नमक डालें. नमक का प्रयोग कम करें
- 6
क्योंकि लेफ़्टोवर छोले मसाला में ऑलरेडी नमक ऐड है.
- 7
सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर ले.
- 8
आवश्यकता अनुसार मिश्रण लेकर गोल गोल हल्के फ्लैटेन कटलेट बनाकर राइस फ्लोर
- 9
या फिर कॉर्न स्टार्च से डस्ट कर ले.
- 10
फिर कुछ देर के लिए फ्रिज में सेट होने रख दे.
- 11
अब कढ़ाई में तेल गर्म कर एक बार में चार से पांच टिकियाँ तलने के लिए डालें.
- 12
मध्यम आंच पर टिक्की कटलेट्स को अलट पलट कर सुनहरा क्रिस्पी तल लें. आप चाहे तो कम तेल यूज़ करते हुए शॉलो फ्राई भी कर सकते हो.
- 13
और फिर एक टिशू पेपर पर निकाले.
- 14
आपके क्रिस्पी टेस्टी कटलेट्स बनकर तैयार है.
- 15
हरी चटनी और टोमेटो सॉस के संग सर्व कर खाने का आनंद लें.
- 16
इवनिंग या मॉर्निंग टी टाइम स्नैक्स के तौर पर इन गरमा गरम कटलेट्स का लुफ्त उठाये..
- 17
यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट हैल्थी,ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट यम्मी लगते हैं.
- 18
आप यह डिश पार्टी स्नैक्स के तौर पर भी बनाकर सर्व कर सकते हो.सो एक बार जरुरत ट्रॉय करें.
- 19
नोट.. आप छोले मसाला की जगह छोले को सोक कर उबला कर भी यह कटलेट्स बना सकते हो.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)