मीठी मठरी (Meethi mathri recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदे में घी और बेकिंग पाउडर अच्छी तरह से मिला लें।
- 2
अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथे और 20 मि. के लिए सेट होने के लिए रख दें।
- 3
20 मि. बाद आटे को मलकर चिकना करें और लोईयां तोड़ लें।
- 4
अब इन्हें बेल लें और फोर्क से छेद कर लें।
- 5
कढ़ाई में तेल गर्म करें। हल्का गर्म होने पर मट्ठी डालें। आंच धीमी रखें ताकि अंदर तक पक जाए।
- 6
दोनों तरफ से गोल्डन होने पर निकाल लें।
- 7
अब चाशनी के लिए चीनी में 1/4 कप पानी डालकर चलाते हुए 3 तार की चाशनी बनाएं।
- 8
अब एक एक मट्ठी इसमें से डिप करके निकालें। साथ ही इन पर पिस्ता, बादाम, मगज लगाते जाएं। ठंडा होने पर चीनी जैम जाएगी।
- 9
मीठी मट्ठी तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16113192



कमैंट्स (2)