आलू गोभी (Aloo gobhi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू गोभी को छोटे-छोटे आकार में काटकर अच्छे से धोकर सूखने के लिए रख दें। और एक कटोरी मटर को भी छीलकर धोकर साफ कर लें।
- 2
अब प्याज, टमाटर और लहसुन को काट लें। अब गैस पर कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। फिर कटे हुए प्याज, लहसुन, टमाटर को कढ़ाई में डालकर अच्छे से तड़का लगाएं, फिर इसमें स्वाद अनुसार हल्दी,नमक, मिर्च डालें।
- 3
अब इसमें कटी हुई आलू, गोभी और मटर डाले।और इसे अच्छे से मिक्स कर दें। फिर इसे 10 मिनट के लिए पकने के लिए ढक दें।
- 4
अब तेज आँच करके इसके ऊपर सूखी मेथी, सूखा धनिया, हरा धनिया और आधा चम्मच गरम मसाला डालें। और फिर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- 5
अब आपकी आलू गोभी की सब्जी तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16140634




कमैंट्स