कद्दू की सब्जी (kaddu ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कद्दू को छीलकर अच्छी तरह धोकर उसको काटकर तैयार कर ले ।
- 2
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और अब इसमें हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, मेथी और हींग डालकर 1 मिनट के लिए भुने, अब इसमें कटा हुआ कद्दू डालकर 5 मिनट के लिए भुने, जब कद्दू भुन जाए, तब इसमें हल्दी पाउडर नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके ढककर पकाएं जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें।
- 3
जब कद्दू गल जाए तो उसमें एक चम्मच चीनी डालें फिर गरम मसाला डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
- 4
लीजिए हमारी खट्टी मीठी कद्दू की सब्जी बन कर तैयार है इसे पराठा या पूरी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16142096




कमैंट्स