वेजिटेबल चावल डोसा (Vegetable chawal dosa recipe in hindi)

जोधपुर, राजस्थान
ये डोसे मैंने बिना उड़द की दाल के सिर्फ चावल के आटे से बनाये हैं। बहुत टेस्टी व कुरकुरे बने हैं।ज्यादा सामग्री की आवश्यकता भी नहीं होती। झटपट बन जाते हैं।इसमें सब्जियां डाली गई है।बिना दही और बिना खमीर के भी ये कुरकुरे डोसे स्वादिष्ट बने हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े बाउल में चावल का आटा, बेसन,गेहूं का आटा, व सूजी डालकर मिलाएं।सभी सब्जियों को बारीक काट लें
- 2
आटे में नमक व जीरा डालकर पानी से पतला घोल तैयार कर लें।सभी बारीक कटी सब्जियों को घोल में मिलाएं।सूजी फूलने पांच मिनट रखें।
- 3
गैस पर नॉनस्टिक तवा गर्म करें ।ब्रश से हल्का सा तेल लगाएं।अब तीन बार कलछुल भर भरकर घोल गरम तवे पर फैलाते हुए डालें।ऊपर से थोड़ा तेल छिडकें।पलट कर दोनों तरफ से धीमी आंच पर सिकने दें।
- 4
सुनहरा सिकने पर प्लेट में निकाल लें।इसी प्रकार से सारे डोसे बना ले।गरम गरम डोसे सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।
- 5
आप भी खायें सब को खिलाएं।
नोट... इस डोसे में घोल को तवे पर डाल कर फैलाना नहीं होता बल्कि पतले घोल को फैलाते हुए डालना है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स