मीठी बूंदी (meethi boondi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में बेसन ले। उसमे 1/2 छोटा चम्मच तेल डाले। 1/4 कप पानी डालकर बेसन का घोल तैयार करके 10 मिनिट ढककर रखें।
- 2
एक भगोना में चीनी और पानी ले कर गरम करने रखें। चीनी पिघल कर पानी उबलने लगे और पानी चिपचिपा हो जाए तब टोप नीचे उतार ले। अब रंग और इलायची डाल दे।
- 3
अब कड़ाई में तेल डालकर तेल गरम करने रखें। बेसन के घोल में पीला रंग और बेकिंग सोडा डालकर मिला ले।
- 4
अब एक झारा ले, उसे कड़ाई के उपर पकड़ के रखे। अब झारे में थोड़ा थोड़ा घोल डालते जाए। बूंदी झारे से नीचे गिरेगी ।
- 5
बूंदी कुरकुरी हो जाए तब कड़ाई से निकाल ले। बूंदी का रंग ब्राउन न होने दे।
- 6
अब चीनी के घोल को फिर से आंच पर रख कर गरम करके गैस पर से उतार ले। अब तली हुई सारी बूंदी उसमे मिला ले। बूंदी को गरम चाशनी में ही डालना है।
- 7
अब इसे 6 - 7 घंटे या ओवर नाइट चाशनी में रखें। बूंदी चाशनी को सोक लेगी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)