दाल मखनी नान (dal makhani naan recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द और राजमा को धो कर रातभर पानी में भिगो दीजिये दाल कुकर में डालिये और नमक डाल कर पानी के साथ उबालने रख दीजिये कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को थोड़ी देर धीमी आग पर पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.आपकी दाल पक गयी है प्याज़ टमाटर अदरक और लहसुन का पेस्ट बना लें।
- 2
कढ़ाई मे घी गरम करिये उसमे हींग अदरक जीरा डाल के चला लीजिये फिर इसमें प्याज़, लहसुन हरी मिर्च डालकर भुने उसके बाद टमाटर डाल के सभी सूखे मसाले भुने।
- 3
अब दाल और आवश्यकता अनुसार पानी डाल दे जब दाल और सभी चीज़े अच्छे से पक जाये तो उसमे ताज़ी क्रीम मिलाये फिर हरे धनिये से सजाये
नान को अपनी सुविधा अनुसार बना ले गरमा गरम दाल मखनी नाम के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16233480




कमैंट्स