प्याज वाले पकौड़े की कढ़ी (Pyaz wale pakode ki kadhi recipe in hindi)

पंजाब में कढ़ी बनाने का एक अलग ही अंदाज़ होता है।उसमें अलग अलग तरह के सब्जियों के पकोडे बनाकर डालते है।तो मेंने भी प्याज़ के पकौड़ेडालकर कढ़ी बनाई है।

कुकिंग निर्देश
- 1
पकोड़ा बनाने के लिए
एक मिक्सिंग बाउल में बेसन ओर सभी मसाले डालकर थोड़ा पानी डालकर बैटर बना ले।
फिर प्याज़ और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें। - 2
गैस कढाई रखकर ऑयल गर्म करें फिर उसमें एक एक चम्मच बैटर का डालते जाए और मीडियम फ्लेम पर पकोड़ा को क्रिस्पी होने तक फ्राई करें ऐसे ही सारे पकोड़ा बना ले।
- 3
कढ़ी बनाने के लिए
बेसन को फेंटे हुए दही में डालकर अच्छे से मिक्स करें और 1लीटर पानी डालकर मिक्स करें। - 4
अब उसी कढाई से एक्स्ट्रा ऑयल निकालकर 1तबसप ऑयल रहने दे।उसमें जीरा डालकर चटकाये फिर मिक्स किया हुआ दही बेसन को इसमें डालकर एक उबाल आने तक लगातार चलाते जाए। फिर नमक डालकर कढ़ी को 40-45मिंट स्लो गैस पर पकने दे।फिर पकोड़ा डालकर 5 मिनट ओर पकाये गैस ऑफ कर दे।
- 5
तड़का के लिए
एक पैन ले उसमे ऑयल डालकर गरम करे फिर जीरा हींग डालकर लहसुन को डाले और 20 सेकण्ड भुने फिर प्याज़ डालकर सभी मसाले डाले और 5-6मिनट मसाले को भुने।ओर तड़का को कढ़ी के ऊपर डालकर मिक्स करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (25)