चॉकलेट गनाश सूजी केक(Chocolate ganash suji cake recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
अंडे को तोड़कर बीटर से हल्का प्लफी होने तक फेंट लें इसमें तेल शक्कर दूध डालकर फिर से अच्छे से 5 मिनट तक फेंट लें
सूजी को मिक्सर में पीस लें सूजी और बेकिंग पाउडर को छानकर थोड़ा-थोड़ा करके मिक्स करें - 2
वनीला एसेंस डालें केक टिन को तेल से ग्रीस करके थोड़ा सा मैदान छिड़क दें
माइक्रोवेव को 180 डिग्री पर कन्वेंशन मोड़ पर प्रिहीट करें
केक टिन में यह बैटर डाल दे - 3
35 मिनट तक 180 डिग्री टेंपरेचर पर केक को बेक करें
ठंडा करके प्लेट में उल्टा करके निकाल ले और इसके दो भाग कर ले - 4
दो चम्मच शक्कर को थोड़े से पानी में घोलकर शुगर सिरप तैयार कर ले इससे ब्रश से दोनों भाग पर लगा दे एक भाग पर व्हिप्ड क्रीम में थोड़ा सा मेल्टेड चॉकलेट मिलाकर यह क्रीम लगा दे उसके ऊपर दूसरा भाग रख दे
- 5
पूरे केक के ऊपर व्हिप्ड क्रीम अच्छे से स्मूथ करके लगा दे
केक के साइडस में कौम्ब से केक को गोल घुमाते हुए डिजाइन बना ले
डार्क चॉकलेट कंपाउंड को कांच के बाउल में रखकर माइक्रोवेव में मेल्ट करें या डबल बॉयलर में पिघला लें
इसमें दो चम्मच व्हिप्ड क्रीम और चार चम्मच गर्म दूध डाल कर अच्छे से मिला ले
चॉकलेट गनाश रेडी कर ले
थोड़ा सा व्हाइट चॉकलेट कंपाउंड भी पिघला लें - 6
केक के ऊपर चम्मच से यह ब्राउन चॉकलेट गनाश किनारे किनारे डाल दें और बीच में भी पूरा अच्छे से इस्पेचुला से फैला लें
पाइपिंग बैग में नोजल लगाकर व्हिप्ड क्रीम डालकर किनारे किनारे फूल बना ले
बीच में व्हाइट चॉकलेट से लायंन्स बना ले - 7
केक के नीचे भी बॉर्डर की डिजाइन बना ले फूलों के ऊपर रंग बिरंगी हॉट्स और गोल्डन बॉल्स से गार्निश करें
बीच में भी कुछ गोल्डन कलर के बॉल्स डालकर गार्निश करें - 8
बीच में हैप्पी बर्थडे का टैग लगा दे
बहुत ही सुंदर और स्वादिष्ट सॉफ्ट सूजी का चॉकलेट गनाश बर्थडे केक घर पर ही रेडी कर सकते हैं बाजार से महंगे महंगे केक खरीदने की आवश्यकता नहीं है
इसे फ्रिज में रखें और जब बर्थडे केक कट करना हो तब निकालें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स