झालमुड़ी (Jhal Muri recipe in Hindi)

झाल मूरी मिनटों में बन जाने वाला स्नैक्स है और इसका चटपटा सा स्वाद हर आयु, वर्ग के लोगों को पसंद आता है. यह पश्चिमी बंगाल का एक #फेमस #स्ट्रीट #फूड है. बिहार में भी इसका प्रचलन है और यूपी में इसे चुरमुरा कहते हैं. इसे आप कभी भी तैयार कर सकते हैं.इस मसालेदार स्नैक्स को आप पिकनिक या ट्रैवलिंग में भी इंजॉय कर सकते हैं. जब भी कभी छोटी मोटी भूख लगे और कुछ स्वादिष्ट और चटपटा खाने का मन करें तो आप इसे झटपट बनाए .
#Thechefstory #ATW1

कुकिंग निर्देश
- 1
अगर आपके मुरमुरे कुरकुरे नहीं है तो सबसे पहले आप उसे ड्राई रोस्ट कर ले. मूंगफली को भी ड्राई रोस्ट कर ले. उबले हुए आलू, खीरा,प्याज, टमाटर, हरी धनिया हरी मिर्च और अदरक को काट कर तैयार कर ले.
- 2
अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में पफ्ड लाई मुरमुरे को डालें और उबले आलू व खीरा को उसमें मिला दे.
- 3
प्याज, टमाटर, हरी मिर्च भी मिला दे.
- 4
हरी धनिया मिलाएं
- 5
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, अमचूर पाउडर और नमक मिलाए
- 6
सरसों का तेल और नींबू का रस डालें
- 7
सभी को अच्छी तरह मिक्स कर ले.
- 8
अब सेव वह मूंगफली मिलाएं.
- 9
चटपटी और स्वादिष्ट झालमुड़ी तैयार है.
- 10
- 11
#नोट -
*** झाल मूरी को अगर पेपर कोन में सर्व करें तो ज्यादा आनंद आता है.
*** झालमुड़ी में कोई भी सामग्री और मसाले अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
*** झालमुड़ी में कोई भी नमकीन मिक्सर मिला सकते हैं
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (78)