भेल पूरी(bhel puri recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप कुरकुरा मुरमुरा लें।
अब इसमें प्याज, टमाटर आलू, टूटी हुई पपड़ी, 3 टेबलस्पून मिक्सचर और 2 टेबलस्पून भुनी हुई मूंगफली डालें।
इसमें 2 टेबलस्पून छोटा कटा टमाटर, चाट मसाला, मिर्च पाउडर नमक भी डालें। - 2
अब इन सभी को अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद इमली चटनी, हरी चटनी और नींबू का रस डालें।
अब इसे अच्छे से मिलाएं और ध्यान दें कि मुरमुरा नर्म ना हो। - 3
इसमें 2 टेबलस्पून बारीक सेव डालें और अच्छे से मिलाएं। बारीक सेव सर्व करते समय ऊपर से भी डालें ।
अंत में भेल पूरी में कुछ टूटी हुई पपड़ी डालकर और प्याज, धनिया से सजाकर इसका आनंद लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16479254







कमैंट्स (2)