मसाला मैकरॉनी (Masala macaroni recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम भगोनी में हिसाब से पानी करेंगे और उबाल आने उसमें नमक स्वादानुसार व थोड़ा सा रिफाइंड तेल डालकर कम गैस पर माइक्रोनी को १० मिनट पकाएंगे। पकने के बाद छलनी में छान लेंगे। और हल्का सा तेल लगा देंगे जिससे माइक्रोनी चिपके नहीं।
- 2
अब सारी सामग्री को इकट्ठा करेंगे। कढ़ाई में तेल गरम करके लहसुन हरी का तड़का देंगे
- 3
कटे प्याज़ डालकर डालकर हल्का सा फ्राई करेंगे, फिर शिमला मिर्च डालकर मिक्स करते हुए पकाएंगे, अब सारे साॅस व सिरका डालकर मिक्स करेंगे।
- 4
फिर नमक व मसालें डालकर मिक्स करेंगे।
- 5
अब उबले हुए माइक्रोनी डालकर हल्के हाथों से मिक्स करेंगे, हमारा अनियन मसाला माइक्रोनी बनकर तैयार हैं। अब गैस बंद करके ऊपर से कटी धनिया पत्ती डालकर मिक्स करेंगे।
- 6
तैयार अनियन मसाला माइक्रोनी को प्लेट में निकाल कर ऊपर से थोड़े कटे प्याज़ व कटी धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (3)