दाल बाटी चूरमा(dal bati churma recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी दालों को धोकर 1/2 घंटे भिंगोकर रखें।अब नमक, हल्दी, दालचीनी, पानी डालकर कुकर में पका लें।
- 2
पैन में 2 टेबल स्पून तेल गरम करें,और जीरा,तेजपत्ता,लौंग,इलायची,हरीमिर्च, हींग,लालमिर्च डालकर बघार तैयार करें और तैयार दाल में डालें।
- 3
अब दाल में गरम मसाला, धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें और मध्यम आंच पर ढंककर 8 से 10 मिनेट पकायें।
- 4
- 5
बाटी--बाटी बनाने के लिए एक बर्तन में आटा, भाकरी का आटा,सूजी, अजवाइन, नमक, 1 बड़ा चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। और आटा गूँध लें। 15 मिनट ढँककर रखें।
- 6
तैयार आटे से बाटी तैयार कर लें।
- 7
ओवन को 180* 10 मिनट गर्म करें।अब बाटी डालें और लगभग 40 मिनट तक बेक कर लें।
- 8
तैयार बाटी को घी में डूबोकर दाल,और लहसुन,मिर्च की चटनी के साथ सर्व करें।
- 9
चूरमा---चूरमा बनाने के लिये बाटी को तोड़कर मिक्सी मे डालकर चूर लें अब चीनी और घी डालकर मिक्स करें चूरमा तैयार हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (2)