स्ट्रीट स्टाइल दही सेवपुरी (Street style dahi sev puri recipe in hindi)

Priya Mulchandani @Priya1010
स्ट्रीट स्टाइल दही सेवपुरी (Street style dahi sev puri recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को उबाल लीजिए
प्याज टमाटर हरा धनिया को बारीक काट लें
सभी सामग्री को इकट्ठा करें
आलू को छीलकर नमक मिर्च डाल कर अच्छे से मैश कर ले इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला ले - 2
दही में पिसी हुई चीनी मिलाकर अच्छे से फेंट लें
इमली सोंठ की चटनी की रेसिपी मैंने पहले दी है
एक प्लेट में गोलगप्पे को तोड़कर उसमें आलू का मसाला भरें प्याज़ और टमाटर डालें फेटी हुई दही भी डालें - 3
इस के ऊपर इमली की चटनी डाले
नमक मिर्च चाट मसाला भी डालें
हरा धनिया बारीक सेव और अनार के दाने डालें - 4
बढ़िया सी चटपटी स्ट्रीट स्टाइल सेव दही पूरी चाट खाने के लिए तैयार है इंजॉय करें
एक ही बार में सारी दही सेवपुरी ना बनाएं नहीं तो यह नरम पड़ जाएगी आवश्यकतानुसार बनाकर परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16520847














कमैंट्स (3)