व्रत वाले लच्छा आलू | सात्विक आलू (vrat wale lachha aloo | satvik aloo recipe in hindi)

Vandana Joshi @Vandana_071093
व्रत वाले लच्छा आलू | सात्विक आलू (vrat wale lachha aloo | satvik aloo recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए। और पानी मे दाल कर रख दीजिए
जब तक आलू पानी मे रखे है साथ ही मूंगफली भून लेंगे।
ध्यान रहे मूंगफली धीमी आंच पर भूने। - 2
अब आलू का पानी निचोड़कर छलनी से छान लें।
साथ ही मूंगफली दाने को भी ठंडा करके दरदरा पीस ले। - 3
अब कढ़ाई में घी गरम करें, जीरा डालें, साथ ही बारीक कटी हरी मिर्च डाले। अब आलू डालकर अच्छे से मिलाये। स्वादानुसार नमक डालें।
आलू को 7 से 8 मिनट ढक कर पकाये।
मूंगफली दाना पाउडर डालकर 3 से 4 मिनट पकाये।
तैयार हैं आपके झटपट व्रत वाले लच्छा आलू।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16541005





कमैंट्स