पोहा नमकीन/ चिवड़ा ( Poha Namkeen/ chivda recipe in Hindi)

पोहा नमकीन/ चिवड़ा ( Poha Namkeen/ chivda recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चिवड़ा/पोहा नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर रखे और गर्म करें।
अब कढ़ाई में पोहा डालें और 5 से 6 मिनट तक अच्छी तरह से भूनें जब तक कि यह कुरकुरा न हो जाए।
अब इसे एक प्लेट में ट्रांसफर करें। - 2
अब फिर से कढ़ाई को आंच पर रखें और आंच को धीमी कर दें और मूंगफली डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह से भुने।
जब मूंगफली अच्छी तरह भुन जाए तो । अब इसमें 15 काजू, 10 से 12 कटे हुए बादाम डालकर अच्छे से भुने।
अब सब कुछ मिलाएं और सुनहरा होने तक अच्छे से भुने। - 3
अब गैस पर एक कढ़ाई रखे और 2चम्मचतेल डालें जब तेल गरम हो जाये तो उसमें राई, 1 चुटकी हींग, 2 साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च,और करी पत्ता डालें और कुरकुरा होने तक सब कुछ अच्छी तरह से भुने। अब इसमें किशमिश डालकर अच्छे से भुने। अब इसमें हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 टीस्पून ड्राई मैंगो पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- 4
अब इसमें 1/2 टीस्पून चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। अब पैन में भुना हुआ पोहा डालें और धीरे धीरे अच्छी तरह से मिलाएं। साथ ही भूनी हुई चना दाल भी मिला दें।
अब आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
अब 1 टेबलस्पून चीनी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब आपका कुरकुरा चिवड़ा/पोहा नमकीन तैयार है और आप इसका आनंद ले सकते हैं। अब आप इसे 1 महीने के लिए बॉक्स में स्टोर कर सकते हैं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स