मोहनथाल (Mohanthal recipe in Hindi)

#oc #week4
त्यौहार का सीजन चल रहा है, कही लड्डू तो कही बर्फी तो कही गुजिया, मठरी, नमकीन बनाये जा रहे है।
जब बात खाने की हो तो मैं कैसे पीछे रह सकती हूँ। तो हमने भी बना लिया हैं मोहनथाल, खाने में बहुत ही स्वाद है मुहं में रखते ही घुल जाये ऐसा है मोहनथाल।
बहुत ही कम सामग्री के साथ बनने वाला स्वाद से भरपूर।
मोहनथाल (Mohanthal recipe in Hindi)
#oc #week4
त्यौहार का सीजन चल रहा है, कही लड्डू तो कही बर्फी तो कही गुजिया, मठरी, नमकीन बनाये जा रहे है।
जब बात खाने की हो तो मैं कैसे पीछे रह सकती हूँ। तो हमने भी बना लिया हैं मोहनथाल, खाने में बहुत ही स्वाद है मुहं में रखते ही घुल जाये ऐसा है मोहनथाल।
बहुत ही कम सामग्री के साथ बनने वाला स्वाद से भरपूर।
कुकिंग निर्देश
- 1
दानेदार मोहनथाल बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप चना दाल लें और इसे 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें.
3-4 घंटे के बाद, चना दाल को चेक करें और अतिरिक्त पानी निकाल दें।
चना दाल साफ करके एक ग्राइंडिंग जार लें, उसमें भीगी हुई चना दाल डालें, दाल का दरदरा पेस्ट बना लें.
अब चना दाल के पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिए. - 2
अब, एक-एक करके, मिश्रण का एक छोटा सा हिस्सा लें और छोटी छोटी वडी तैयार करें।
अब एक पैन को गैस पर रखें, तलने के लिए घी डालकर अच्छी तरह गर्म करें.
तेल के मीडियम गरम होने के बाद तैयार वडी को गरम घी में डालकर अच्छे से फ्राई कर लीजिए.
वडी के गोल्डन और क्रिस्पी होने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए और इसी तरह सारी वडी तल लीजिये. - 3
वडी के ठंडा होने पर सभी वड़ियों को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये.
अब सभी वडी के टुकड़ों को ग्राइंडिंग जार में डालिये, और पीस कर दरदरा पाउडर बना लीजिये. अब पाउडर को एक प्लेट में निकाल लें। - 4
अब गैस पर एक कढ़ाई रखे, 2 चम्मच घी डालकर गरम करले। अब दाल का मिश्रण कढ़ाई में डाले और लगातार चलाते रहें जब तक कि मिश्रण अच्छे से पक ना जाये।
साथ ही एक पैन को गैस पर रख दें, उसमें 1.5 कप चीनी, 1 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर चीनी को पिघला लें.
चीनी के पिघलने के बाद इसमें 1/4 छोटी चम्मचइलायची पाउडर, केसर, कुछ बूँदऑरेंज फ़ूड कलर की डालें और अच्छी तरह मिला लें.
अब इसमें 4-5 बूँद नींबूके रस की डालें, अच्छी तरह मिलाएँ। 5 से 7 मिनट तक चाशनी को उबालकर अलग रख दें - 5
मिश्रण अच्छे से भून गया हैं, चाशनी भी तैयार हैं अब मिश्रण में 2 कप रूम टेम्प्रेचर दूध धीरे धीरे करके डालिये जिससे कि मोहनथाल एक दम दानेदार बनेगा।
2 से 3 मिनट मध्यम आंच पर पकाये और अब मिश्रण में चाशनी डालकर एक थाली को घी से ग्रीस करके उसमें निकाल ले। और साथ ही बारीक कटे हुये ड्राई फ्रूट्स ऊपर से डाल दे। - 6
जब मिश्रण ठंडा हो जाये तो जो भी आकार आप देना चाहे उस आकार में छुरी की सहायता से काट लें।
बहुत ही स्वादिष्ट और दानेदार मोहनथाल तैयार है। ऐसा की मुहं में जाते ही घुल जाये।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- अन्नकूट सब्जी प्रसाद (Annkoot sabji Prasad recipe in Hindi)
- अन्नकूट रामभाजी सब्जी (Annkut rambhaji sabzi recipe in Hindi)
- आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar ki sabzi recipe in hindi)
- अन्न कूट भोग राम भाजी, कढ़ी चावल (Annkut bhog ram bhaji kadhi chawal recipe in Hindi)
- मुरमुरे भेल चाट (Murmure bhel chaat recipe in hindi)















कमैंट्स (2)