तिरंगा कटोरी ढोकला(tiranga katori dhokla recipe in hindi)

तिरंगा कटोरी ढोकला(tiranga katori dhokla recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
तिरंगा ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी दही अदरक का पेस्ट नमक डालकर गाढा घोल बना ले इस घोल को 30 मिनट तक ढक कर अलग रख दे
- 2
हरा बैटर बनाने के लिए पालक स्प्रिंग अनियन और हरा धनिया पत्ती को धोकर ब्लांच कर मिक्सर जार में हरी मिर्च डाल कर पेस्ट बना ले पेस्ट बनाने के समय 1/4 कप पानी डालें
- 3
केसरिया रंग के लिए ऑरेंज गाजर को धोकर छिल कर मोटे टुकड़ो में काट कर नरम होने तक उबाल लें |
- 4
ठंडा होने पर मिक्सर में डाल कर पेस्ट बना ले पेस्ट बनाते समय 1/4 कप पानी डाले
- 5
30 मिनट बाद बैटर को3 अलग अलग बॉउल में निकाल लें|
- 6
हरा बैटर बनाने के लिए पालक वाला मिश्रण डालेंगे और अच्छी तरह मिलाये|
- 7
सफेद बैटर बनाने के लिए मिश्रण में पानी डाल कर अच्छी तरह मिला कर घोल तैयार कर ले
- 8
केसरिया बैटर बनाने के लिए गाजर वाला पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाएंगे
- 9
इसी प्रकार तीनो रंग के बैटर तैयार कर लेंगे
- 10
अब जिस बर्तन में ढोकला बनाना है उस बरतन में जाली रख कर 2 कप पानी और प्लेट डालकर बर्तन को ढक कर गर्म होने के लिए रख देंगे और कटोरी को तेल से ग्रीस कर ले जिसमे ढोकले बनाने है
- 11
अब ढोकले बनाने वाले कटोरी में जिसमे तेल ग्रीस किया है पालक वाला मिश्रण डाले ध्यान रहे कि मिश्रण डालने से पहले इसमे 1/4 छोटा चम्मच ईनोडाल कर अच्छे से मिलाये और इसे भाप में 5 मिनट के लिए पका लें
- 12
अब सफेद रंग के बैटर में 1/4 छोटा चम्मच ईनोडाल कर अच्छी तरह मिला ले और इसे हरे वाले ढोकले के ऊपर डाले और समान रूप से फैलाये और ढोकले की कटोरी को वापस स्टीमर में डाले
- 13
इसी प्रकार गाजर का पेस्ट में ईनोडाले और अच्छी तरह मिला कर ढोकले में तीसरी परत डाले और समान रूप से फैलाये और ढोकले के कटोरी को वापस स्टीमर में डाले और मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए स्टीम करे
- 14
5 मिनट बाद चाकू से चेक कर ले अगर ढोकला साफ निकलता है तो ढोकला तैयार है गैस बंद कर दे और ढोकले को 5 मिनट के लिए स्टीमर में ही रहने दे 5 मिनट बाद पूरी तरह ठंडा होने पर ढोकले कटोरी से निकाल लें
- 15
तड़के के लिए...
गैस चालू कर एक तड़के पेन में तेल डाल कर गरम करें तेल गर्म होने पर सरसों डाले सरसों चटकने पर तिल करी पत्ता और हरी मिर्च डालें भून लें अब इस तड़के को ढोकले के ऊपर डाले और समान रूप से फैला दे - 16
तैयार है तिरंगा कटोरी ढोकला इसे ऐसे ही चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






































कमैंट्स (6)