भरवा मिर्ची का अचार (Bharwan Mirchi ka achar recipe in Hindi)

भरवा मिर्ची का अचार (Bharwan Mirchi ka achar recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी मिर्ची को धोकर सूखे सूती कपड़े से पोंछ ले. फिर कुछ देर के लिए धूप मे रख दें ताकि मिर्ची की सारी नमी निकल जाये.
- 2
सभी मिर्चीयों में बीच से लंबा चीरा लगाकर कट कर ले. और मिर्ची के सारे बीच निकाल दे. यदि आपको मिर्ची का तीखापन पसंद है तो बीज रहने दे.
- 3
खड़े मसालों को हल्का सौंधी ख़ुशबू आने तक ड्राई रोस्ट करे.
- 4
(सरसो,राई जीरा,सौंफ, मेथी दाना मंगरेल आदि)
- 5
पिली सरसों को भी हल्का रोस्टर कर लें.
- 6
सभी रोस्टेड खड़े मसालों को कुछ देर ठंडा कर लें.
- 7
आप सभी मसालों को मिर्ची जार में डालकर दरदरा पीस लें.
- 8
अब पीसे गए मसालों के साथ ही हल्दी पाउडर,कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर या खटाई की पाउडर, हींग और स्वादानुसार नमक ले.
- 9
मसालों के साथ सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
- 10
अब आवश्यकतानुसार सरसों का तेल डालकर मसाले में मिक्स करें.
- 11
मिर्ची का भरवा मसाला बनकर तैयार है.
- 12
सभी मिर्चो में मसाले को अच्छी तरह से भर दें.जब मिर्चियों में मसाले भर जाए तब कांच के साफ जार में उन्हे डाल दें.और बचे मसाले भी उपर से डाल दें. साथ ही सरसों का तेल औऱ सिरका भी डालकर अच्छे से हिलाकर मिक्स कर दें.औऱ कुछ धूप दिखा दें.
- 13
आपका भरवा मिर्च का अचार बनकर तैयार है. बरनी मे स्टोर कर इस अचार को कई महीनों तक खाने का लुफ्त लिया ज़ा सकता है. सिरका डालने से अचार का स्वाद भी बढ़ जाता है औऱ अचार की सेल्फ लाइफ बढ़ जाती है...ऐसा करने से अचार जल्दी खराब नहीं होता.
- 14
यह मिर्ची का अचार खाने मे बहुत चटपटा औऱ लाजवाब लगता है.
- 15
जब घर मे सब्ज़ी ना हो या सब्ज़ी बनाने का मन ना हो तो सिर्फ कोई भी तड़का दाल बनाकर रोटी औऱ राइस के संग खाने का आंनद लें. सब्ज़ी की कमी महसूस नहीं होगी.
- 16
- 17
मेरी यह रेसिपी एक बार जरुर ट्रॉय करें.
- 18
यह अचार तीखा खाने वालों को बहुत ही पसंद आएगी.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- स्ट्रॉबेरी सालसा(strawberry salsa recipe in hindi)
- आलू बोंडा(aloo bonda recipe in hindi)
- भिंडी आलू की चटपटी सूखी सब्जी(bhindi aloo ki sukhi sabzi recipe in hindi)
- गाजर मटर आलू की सब्जी(gajar matar aloo ki sabzi recipe in hindi)
- अंडा, कॉर्न, मटर, और गाजर सूप (Egg, Corn, Pea and Carrot Soup recipe in hindi)
























कमैंट्स (7)