मेथी मटर पनीर मलाई (methi matar paneer Malai recipe in Hindi)

मेथी मटर पनीर मलाई (methi matar paneer Malai recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम सभी सामीग्रीयो को एकत्रित कर ले । इसके बाद एक कढाई मे तेल डाले और उसको गर्म कर ले। अब इसमे प्याज, हरी मिर्च, लहसुन,अदरक,काजू,मगज,डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाये।
- 2
अब इसमे टमाटर, लाल मिर्च,हल्दी,धनिया पाउडर डालकर टमाटर सौफ्ट होने तक पकाये। अब इसे ठंडा होने के बाद मिक्सी मे थोडा सा पानी डालकर महीन पीस ले।
- 3
अब एक तरफ मटर को नमक व शक्कर डालकर 3 से 4 मिनट के लिए उबाल लेगें।
- 4
अब जिस कढाई मे हमने प्याज़ लहसुन फ्राई किया था। उसी मे हम मेथी फ्राई कर लेंगे। 2 से 3 मिनट।
- 5
अब उसी कढ़ाई मे 3 चम्मच तेल डाले तेल गरम हो जाए तो इसमे जीरा बडी इलायची डालकर तड़कने दे। अब इसमे पिसा हुआ प्याज, टमाटर का पेस्ट डाले।
- 6
अब इसे अच्छी तरह तेल छोडने तक पकाये अब इसमे दही,व मलाई डालकर और भुजे (आप को जरूर लगे तो आप हल्का सा पानी भी डाल सकते है।)इसमे उबली हुई मटर, मेथी व कालीमिर्च जीरा पाउडर डालकर मिक्स करे। अब इसमे दूध डालकर चलाते रहे (नही तो सब्जी फट जायेगी।
- 7
अब इसमे गरम मसाला व कसूरी मेथी हाथ से क्रेस कर के डाले। और ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाये।
- 8
अब हमारी मेथी मटर पनीर मलाई बनकर तैयार है
- 9
इसमे आप फ्राई करी हुई पनीर व मक्खन डालकर सर्व आप गरमा गरम
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (6)