चिल्ली पनीर (Chilli paneer recipe in Hindi)

चिल्ली पनीर (Chilli paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर को मनचाहे आकार में काट लें शिमला मिर्च काट कर रख ले प्याज़ को भी काट कर रख ले। इसके बाद एक लोहे की कढ़ाई लें उसमें एक चम्मच रिफाइंड तेल डालें जब रिफाइंड अच्छे से गर्म हो जाए तब इसमें प्याज़ को डालें और हल्का सा क्रंची होने तक भूनें ले। फिर इसमें कटी हुई शिमला मिर्च भी हल्की सी क्रंची होने तक भूने।
- 2
अब इसमें चिली सॉस सोया सॉस काली मिर्च नमक डालकर मिक्स कर ले। इसके बाद इसमें कटे हुए पनीर को भी डालें पनीर हम बाद में इसलिए डालते हैं क्योंकि अपनी बहुत सॉफ्ट हो जाता है ज्यादा चलाने से वे टूट भी सकता है हल्के हाथों से चलाएं ऊपर से इसमें नमक भी ऐड करें
- 3
और जब यह सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तब इसमें टोमेटो सॉस डालें गैस को बंद कर दें । कटा हुआ हरा धनिया भी डालें।लीजिए तैयार झटपट हमारे बच्चों को खुश करना का मनपसंद चिल्ली पनीर
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स