बिना लहसुन प्याज़ वाला पालक पनीर(bina lahsun pyaz wala palak paneer recipe in hindi)

मेरे घर में पालक पनीर सभी को पसंद आने वाली रेसिपी है। अक्सर मैं पालक पनीर में अलग-अलग वेरिएशन करती रहती हूं आज मैंने पालक पनीर को थोड़ा अलग ढंग से बनाया है मैंने पालक को फ्राई करने की जगह इसे ग्रिल करके डाला है इससे इसका फ्लेवर बहुत अच्छा आता है और हमारे नॉर्मल पालक पनीर से यह थोड़ी अलग हटकर लगती है साथ ही मैंने बिना लहसुन प्याज़ को यूज करके इसे बनाया है आप भी एक बार जरूर ट्राई कीजिए और मेरी रेसिपी अच्छी लगे तो आप लौंग मुझे कुक स्नेप जरूर करना

कुकिंग निर्देश
- 1
पालक को डंठल से अलग करके अच्छी तरह से धोकर साफ कर ले।
- 2
एक कढ़ाई में पानी डालने पानी में एक उबाल आने के बाद आधी टीस्पून चीनी डालें और फिर उबलते हुए पानी में टमाटर अदरक और हरी मिर्च डालकर ढककर 2 मिनट के लिए पका लें।
फिर गैस की आज को बंद करें और इसी गर्म पानी में साफ क्या पालक डालकर 2 मिनट के छोड़ दे। - 3
टमाटर हरी मिर्च और अदरक को निकाल ले तथा पालक को भी पानी से निकालकर अलग कर ले और थोड़ा ठंडा होने पर टमाटर मिर्ची अदरक की पेस्ट बनाएं साथ ही अलग से पालक की भी पेस्ट बना लें।
- 4
पनीर को मोटे चकोर टुकड़ों में काट लें फिर उसमें चुटकी भर हल्दी पाउडर 1/4 स्पून लाल मिर्च, चुटकी भर गरम मसाला, आधा टीस्पून कसूरी मेथी नमक और एक टीस्पून सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 5
एक ग्रिल पैन में थोड़ा सा बटर डालें और फिर पनीर के टुकड़ों को ग्रिल कर ले।
- 6
अब कढ़ाई में 2 टीस्पून तेल 1 टीस्पून बटर डालकर गर्म करें बटर गर्म होने पर जीरा तेज़ पत्ता डालें और 30 सेकेंड के लिए भूने फिर 1टी स्पून बेसन डाल कर सुनहरा होने तक भूनें।
- 7
सभी सूखे मसाले डालें और कुछ सेकंड के लिए भूने फिर टमाटर हरी मिर्च अदरक का पेस्ट डालें और मसाले को तेल छोड़ने तक पकाएं।
- 8
पालक की पूरी डाल कर मिक्स करें आवश्यकतानुसार पानी डालें जितनी आपको ग्रेवी पतली या गाड़ी पसंद है उसके अनुसार आप पानी डालें। स्वाद अनुसार नमक और गरम मसाला डाल कर 5 मिनट के लिए पकाए।
- 9
गैस की आज को बंद कर दें 1 टीस्पून बटर डालें और पालक ग्रेवी को मिक्स करें। आप चाहे तो इसी स्टेज पर गिलकी और पनीर भी डाल सकते हैं लेकिन मैं सर्फ करते हुए पालक पनीर को असेंबल्ड करूंगी।
- 10
पालक की ग्रेवी को एक सर्विंग प्लेट में निकाल ले और फिर ऊपर से गिर किए हुए पनीर से गार्निश करके गरमा गरम रोटी या चावल के साथ सब करें
- 11
बिना लहसुन प्याज़ वाला पालक पनीर
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)