कुकिंग निर्देश
- 1
चना दाल को साफ़ करके ४-५ घंटे के लिए भिगो दें.अब एक बार साफ़ पानी से धोकर,कुकर में नमक-हल्दी और पानी मिलाकर आंच पर रखें..कुकर का ढक्कन लगाएं और ५ सीटी आने पर फ्लेम ऑफ कर दें.
- 2
अब पैन में घी डालकर, कटा प्याज़ और लहसुन डालकर कलूछी से चलाएं,थोड़ा सा भुन जाने पर लाल मिर्च पाउडरऔर पकी हुई दाल उसमें मिलाएं.सर्व करते समय उसमें कटा हरा धनिया और हरी मिर्च से गार्निश कर दें.बहुत ही सादे तरीके से बनी यह दाल खाने में स्वादिष्ट लगती है,आप चाहें,दाल पकते समय आधा चम्मच गुड़ भी मिला सकते हैं,इससे स्वाद औरआ जाता है.आप इसे प्लेन राइस के साथ भी ले सकते हैं.
- 3
चना दाल पौषक तत्वों से भरपूर होती है.हालांकि यह दाल भारी होने कि वजह से देर में पचती है.आप दोपहर के भोज में इसका आनंद,किसी भी सूखी सब्जी -रोटी-चावल के साथ सकते हैं.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16919037








कमैंट्स