मटर पनीर की सब्जी(matar paneer ki sabji in Hindi)

मटर पनीर की सब्जी(matar paneer ki sabji in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लेंगे। अब पनीर को कट कर लेंगे और फिर उसे फ्राई कर लेंगे।
- 2
अब एक कढ़ाई में 5-6 चम्मच तेल गर्म करेंगे, फिर उसमे जीरा डालकर ताड़काएंगे ज़ब जीरा तड़ाक जाये तो उसमे हींग और तेजपत्ता डालेंगे। अब कढ़ाई में हम टमाटर के पेस्ट को डालेंगे और 3-4मी भुनेगें। पेस्ट को थोड़ी देर भूनने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर 5 मी और भुंनेगे।
- 3
मसालो को कुछ देर भूनने के बाद इसमें हम क्रीम और टोमेटो सॉस और कसूरी मेथी डालकर 3-4मी और भुंनेंगे। ज़ब मसाले अच्छी तरह से भून जाये तो इसमें हम उबले हुए मटर मिलाकर 1 मी. भुनेगें।
- 4
अब हम पनीर डालेंगे फिर इसमें स्वादानुसार नमक और पानी डालकर 5 मी. ढक कर पकाएंगे।
- 5
जब सब्जी पाक जाये तो इमसे धनिया पत्ता डाल देंगे। अब हमारी मटर पनीर की सब्जी बन कर तैयार है। इसे चावल, नान,पूरी, रोटी या पराठा कुछ के भी साथ कहा सकते है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (5)