बथुआ चना दाल साग
कुकिंग निर्देश
- 1
बथुआ धो कर काट लें,चना दाल को आधा घंटा पानी में भिगो कर रखें फिर आधा गिलास पानी डाल कर दो तीन सीटी आने तक पका लें
- 2
कड़ाई में दो तीन चम्मच तेल डाल कर तेल गरम होने पर जीरा, लहसुन और अदरक डाल कर एक दो मिनट तक पकाएं फिर प्याज़ डाल कर सुनहरा होने तक भूनें
- 3
प्याज,लहसुन, अदरक भून जाने पर कटा हुआ टमाटर और नमक डाल दें,मसाले को तेल छोड़ने तक पका लें फिर इसमें बथुआ डाल कर मिला लें और इसे चार पांच मिनट तक पकाएं,बथुआ बहुत जल्दी पक जाता है
- 4
अब इसमें पकी हुई दाल डाल दें, सारे मसाले डालकर मिला लें और इसे हल्की आंच पर चार से पांच मिनट तक या फिर साग गाढ़ा हो जाने तक पका लें,बथुआ के साग को बाजरे या मक्के की रोटी के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/17191898












कमैंट्स