मेथी ना गोटा विथ गुजराती कढ़ी

मेथी ना गोटा विथ गुजराती कढ़ी
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में बेसन, सूजी, नमक व सारी सामग्री डालकर मिक्स करेंगे।
- 2
अब कटी हरी मिर्च, कद्दूकस अदरक लहसुन व नमक डालकर मिक्स करेंगे, और हिसाब से पानी मिलाकर थोड़ा मीडियम घोल तैयार करेंगे।
- 3
अब कटी हरी मेथी पत्ता, धनिया डालकर मिक्स करेंगे, फिर ऊपर से मीठा सोडा व गरम तेल डालकर हल्के हाथों से मिक्स करेंगे।
- 4
अब कढ़ाई में तेल गरम करके मीडियम गैस छोटे छोटे बाॅल्स बनाकर तलेंगे। लीजिए हमारा मेथी ना गोटा बनकर तैयार हैं,अब गुजराती कढ़ी बनाकर तैयार करेंगे।
- 5
अब एक लोटे में बेसन, नमक, लाल मिर्च व चीनी डालेंगे, और १/२ कप पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करेंगे, फिर बाकी पानी डालकर मिक्स करेंगे, अब भगोनी में तेल गरम करके हींग,राई का तड़का देंगे। फिर कटी हरी मिर्च, व करीपत्ता डालेंगे।
- 6
अब कढ़ी का घोल डालकर बराबर चलाते हुए पकाएंगे। जब उबाल आएं जाएं तो गैस कम करके ५ से १० मिनट पकाएंगे। पकने के बाद गैस बंद करके ऊपर से कटी धनिया पत्ती डालकर मिक्स करेंगे।
- 7
लीजिए हमारा स्वादिष्ट व हेल्दी मेथी ना गोटा विथ गुजराती कढ़ी बनकर तैयार हैं। स्वादिष्ट नाश्ते का आनन्द लें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (3)