स्वीट कॉर्न वेजिटेबल पुलाव

#ga24
#इटली
#बासमती चावल
#ग्रुप 2
#cookpadindia
आज मैने बासमती चावल में स्वीट कॉर्न गाजर शिमला मिर्च मिलाकर पुलाव बनाया है यह खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही शारीरिक हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है इसे मैने पहले pan me छौंक लगाकर फिर माइक्रोवेव में बनाया है जो कि झटपट तैयार हो गया
स्वीट कॉर्न वेजिटेबल पुलाव
#ga24
#इटली
#बासमती चावल
#ग्रुप 2
#cookpadindia
आज मैने बासमती चावल में स्वीट कॉर्न गाजर शिमला मिर्च मिलाकर पुलाव बनाया है यह खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही शारीरिक हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है इसे मैने पहले pan me छौंक लगाकर फिर माइक्रोवेव में बनाया है जो कि झटपट तैयार हो गया
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले स्वीट कॉर्न वेजिटेबल पुलाव बनाने की सभी सामग्री इकठ्ठी कर लें फिर स्वीट कॉर्न को एक भगौने में डालकर साथ में पानी डालकर 10 मिनट उबाल लें बासमती चावल को कई बार पानी से धोकर आधे घण्टे के लिए भिगो दें
- 2
अब गैस पर एक नॉनस्टिक पैन में देशी घी गरम करे उसमे जीरा तेजपत्ता डालें लौंग काली मिर्च दालचीनी इलायची को कूट कर डालें फिर गाजर शिमला मिर्च व उबले हुए स्वीट कॉर्न और थोड़ा भुना प्याज़ डालकर दो मिनट्स भूनें
- 3
सब्जियों के हल्का सा भुन जाने पर भीगे हुए बासमती चावल का पानी निकालकर डालें और भली भांति कलछी से चलाते हुए सब्जियों में चावल के मिल जाने पर इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं फिर इन सबको एक माइक्रोवेव सेफ बर्तन में पलट दें
- 4
और दो कप पानी डालें एक छोटा चम्मच सिरका मिलाएं और इसे माइक्रोवेव को 10 मिनट्स सेट करके स्टार्ट करें
- 5
स्वादिष्ट व पौष्टिक स्वीट कॉर्न वेजिटेबल पुलाव को सर्विंग प्लेट में निकाल लें ऊपर से भुने काजू व भुने प्याज़ से डेकोरेट करके गरम गरम सर्व करें
- 6
- 7
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (11)