काठियावाड़ी ढोकली की सब्जी (Kathiyawadi Dhokli ki sabji recipe in Hindi)

#ga24
अफ्रीका
काठियावाड़ी
काठियावाड़ी ढोकली की सब्जी (Kathiyawadi Dhokli ki sabji recipe in Hindi)
#ga24
अफ्रीका
काठियावाड़ी
कुकिंग निर्देश
- 1
सामग्री तैयार कर ले 1 कप बेसन को 1 कप पानी में घोल ले.
- 2
कड़ाई में 1/2 कप पानी गरम करने रखें. उसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालें. अब हल्दी और नमक डालकर 5 मिनिट धीमी आंच पर उबलने दे अब गैस बंद कर ले.अब बेसन का घोल डालकर अच्छे से मिला ले
- 3
अब सोडा और छाछ डालकर मिला ले और पकने रखे. लगातार चलाते हुए जब गाढ़ा होकर कड़ाई छोड़ने लगे तब 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर मिला ले.अब मोल्ड में तेल लगा ले और बेसन पलट कर दबाकर जमा ले
- 4
ठंडा हो जाए तब छोटे छोटे टुकड़े कर ले.
- 5
छौंके के लिए सबसे पहले कटे हुए टमाटर में लहसुन, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालें. कटी हुई हरी मिर्च डालें. हींग,हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें. हरा लहसुन डालें. लहसुन - लालमिर्च की पेस्ट डालें.
- 6
अब कड़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करने रखें उसमें राई और जीरा डालें राई तिड़क जाए तब टमाटर डालें. सब अच्छे से मिला ले.अब टमाटर गल जाएं तब 1 कप पानी 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिला ले.
- 7
अब 1/4 कप मथी हुई दही और 1 छोटा चम्मच नमक डालकर मिला ले. अब कटे हुए बेसन के टुकड़े डालकर मिला ले.
- 8
थोड़ी देर पकने के बाद 1/2 कप गरम पानी, 1/2 कप दही डालकर मिला ले. अब हरा धनिया और गरम मसाला डालकर 2 मिनिट बाद गैस बंद कर लें.
- 9
अब सब्जी तैयार है. सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (17)