लिटिल मिलेट्स (समई) खीर(Little Millets Kheer Recipe In Hindi)

विंटर पार्टी/Winter party 🎉
39)
सनई से आज हेल्थी खीर बनाई है जो बनाने में आसान है और जल्दी बन जाती है ।आप उपवास में भी बनाकर खा सकते हो
बच्चे और बूढ़े सब को पसंद आए ऐसी समई खीर है,इसमें ड्राई फ्रूट्स आप अपनी पसंद से डाले ,मैने इसमें ड्राई फ्रूट्स को पीस कर डाला है जिस से दूध भी गाढ़ा रहे और बूढ़े जो ड्रायफ्रूट्स नहीं चबा सके उसे भी आसानी से खिला शके।।31st December 2025 को एकादशी है तो आप ये समई खीर जरूर से बनाए और खाए। कोई भी उपवास में भी बनाए।
#CA2025
#cookpadindia

कुकिंग निर्देश
- 1
केसर को 1 घंटे पानी में भिगो दें। केसर डालने से कलर हल्का येलो होने से पहली नजर में ही खीर बहुत अच्छी लगती हैं।
- 2
एक कड़ाई में समई को घी में सुनहरा होने तक भून लें।
- 3
दूध को उबालें, उसमें भीगा केसर डालें और 5 मिनट पकाएँ।जिस से केसर का कलर आए।
- 4
भुनी समई में दूध डालें, लगातार चलाते हुए पकाएँ।
- 5
समई पकने पर चीनी डालें और हिलाते रहे ।
- 6
काजू, बादाम, अखरोट का आधा भाग पीसकर रखा है वो डालें, बाकी को काटकर रखें।
- 7
आधा कप गरम दूध में मिल्क पाउडर मिलाएँ, खीर में डालें।कटे ड्राई फ्रूट्स डालें, 5 मिनट पकाएँ
- 8
गैस बंद करें, ऊपर से कटे ड्राई फ्रूट्स डालें और गरम समाई सर्व करें।
- 9
गरम समई खीर को एक बाउल में डाले ऊपर से काजू, बदाम अखरोट काटे हुए डाले।
- 10
गरम समाई खीर सर्व करें।
टिप्स
समई को भूनते समय ध्यान रखें कि वह जल न जाए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)