पोटैटो चीज़ शॉट्स

#TOF
यह रेसिपी अधिकतर पार्टी में बनाते हैं। बच्चों की पसंदीदा रेसिपी है। मैंने किटी पार्टी में यह रेसिपी बनाई है।
पोटैटो चीज़ शॉट्स
#TOF
यह रेसिपी अधिकतर पार्टी में बनाते हैं। बच्चों की पसंदीदा रेसिपी है। मैंने किटी पार्टी में यह रेसिपी बनाई है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक मिक्सिंग बाउल में सबसे पहले मैश किया हुआ आलू निकालें, हरा धनिया, इटालियन सीजनिंग और चिली फ्लेक्स डालें।
- 2
अब इसमें नमक और काली मिर्च डालें और इसमें ब्रेड क्रम्स डालें और अच्छी तरह से सबको मिलाएं।
- 3
तैयार मिश्रण के नींबूके आकार के बॉल्स बनाएं। एक चीज़ क्युब्स के 4 या 6 पीसेस करें, तैयार बॉल्स में एक- एक चीज़ पीस रखकर उसे बंद करें ।
- 4
तैयार बॉल्स को मैदे की स्लरी में डुबोकर निकालें और ब्रेड क्रम्स से कोट करें।
- 5
गरम तेल में डालकर मीडियम आंच पर दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन तलें।
- 6
सर्व करते समय चाकू से काट कर सर्विंग प्लेट में रखकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (11)