विंटर स्पेशल मेथी पूरी

अभी विंटर में मेथी बहुत अच्छी मिलती है हरी मेथी खाने से पाचन सुधरता है, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है, वजन घटाने में मदद मिलती है, हड्डियां मजबूत होती हैं, और इम्यूनिटी बढ़ती है; यह आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और त्वचा व बालों के लिए भी फायदेमंद है, खासकर सर्दियों में इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है तो आज मैने मेथी पूरी बनाई है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है तो आप भी इसे जरूर ट्राई करें
#GT

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बाउल में आटा छान ले और उसमे मसाले और घी डाल कर मिला लें मुट्ठी बंधने लगे और आटा क्रम्बल की तरह लगेगा
- 2
उसमे मेथी के पत्ते को धोकर बारीक काट कर डाले और मिला लें फिर जरूरत अनुसार पानी डाल कर सख्त आटा गूथ ले
- 3
आटे की छोटी छोटी लोई बना लें और चकले पर बेल ले फोक से पूरी को प्रीक कर लें ताकि पूरी फुले नहीं
- 4
पूरी को बीच से फोल्ड करे जैसे चित्र में दिखाया है और उसे गरम तेल में क्रिस्पी और सुनहरा होने तक फ्राई करें
- 5
इसमें आप चाहे तो मसाला स्प्रिंकल करे और गरमा गरम चाय के साथ एन्जॉय करें बहुत ही स्वादिष्ट मेथी पूरी बनकर तैयार हुई है
- 6
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)