शादियों वाला गाजर का हलवा

शादियों वाला गाजर का हलवा
कुकिंग निर्देश
- 1
गाजर को धोकर साफ करें और उसे कद्दूकस कर लें कढ़ाई में घी गरम करें उसमे काजू बादाम को भुन ले
- 2
अब उसी कढ़ाई में घी डाले उसमे गाजर डाले और उसमें 2 से 3 टी स्पून चीनी डाले और दूध डाल कर मिला लें और धीमी आंच पर पकाए
- 3
गाजर को बीच में चेक करें सॉफ्ट हो जाए तब उसने चीनी और इलायची पाउडर डाल कर मिला लें थोड़े काजू बादाम डाल दे
- 4
चीनी का पानी सुख जाए तब तक पकाएं और गैस बन्द करें अब दूसरे बरतन में मलाई वाला दूध डाले उसमे मावा डाल कर पकाए जब तक रबड़ी फॉर्म में आ जाए
- 5
अब सर्विंग बाउल में हलवा की लेयर करे और ऊपर से मावा की रबड़ी का लेयर करे और उस पर काजू बादाम से गार्निश करे और फ्रिज में सेट करें
- 6
शादियों वाला गाजर का हलवा सर्व करने के लिए तैयार है आप इसे गरम या ठंडा जैसा पसंद हो सर्व कर सकते है यह बहुत ही बढ़िया लगता है
- 7
नोट : मावा रबड़ी में आप चाहे तो 1 टी स्पून चीनी एड कर सकते है गाजर के साथ 2 - 3 टी स्पून चीनी एड करने से हलवा का कलर बहुत अच्छा आता है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (18)