दही फुलकी (Dahi Phulki)
कुकिंग निर्देश
- 1
फुलकी तैयार करें:
एक बाउल में बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती, धनिया पाउडर डालें।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर स्मूद बैटर बना लें (न ज्यादा पतला, न ज्यादा गाढ़ा)।
कढ़ाही में तेल गरम करें और छोटे-छोटे बॉल्स (फुलकी) डालकर सुनहरा होने तक तल लें। - 2
- 3
इन्हें निकालकर 5–10 मिनट के लिए हल्के गुनगुने पानी में भिगो दें, फिर हल्के से निचोड़ लें। दही में भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक,धनिया पत्ती मिलाकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- 4
अब इसमें तैयार बेसन फुल्की मिलाएं।
- 5
अब तड़का पैन में घी गरम करके इसमें जीरा, हींग और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं और दही फुल्की में मिलाएं। दही फुल्की को छोटे छोटे बाउल में निकाल लें और ऊपर से धनिया पत्ती और भुना जीरा पाउडर से गार्निश करें और सर्व कीजिए।
- 6
दही फुल्की एंजॉय कीजिए।
- 7
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/25437568























कमैंट्स (10)