होली स्पेशल दही बड़े

#CAS
#week4
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं होली के दिनों में सभी के घरों में तरह-तरह के पकवान नमकीन बनाए जाते हैं जिसमें से एक हमारे दही बड़े भी है जो एक पारंपरिक डिश है जो सभी घरों में होली के शुभ अवसर पर बनाया जाता है दही बड़े खाने का एक मुख्य रीजन यह भी है कि हम जो होली पर तरह-तरह के पकवान खाते हैं उसके बाद हम दही बड़ों को खाते हैं जिससे कि वह हमारे खाने को पचाने में मदद करता है वह हमारे पाचन के लिए अच्छा होता है क्योंकि उसमें काला नमक मसाले काली मिर्च दही वगैरा होते हैं जो खाना को पचाने में मदद करते हैं इसी परंपरा के तहत हम लोग होली पर पकवान के बाद दही बड़े जरूर से जरूर खाते हैं आईए देखते हैं दही बड़े बनाने की रेसिपी।

कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द दाल को रातभर पानी में भिगो दें।
- 2
दाल का पानी निकालकर बिना पानी के मिक्सी में पीस लें।
- 3
पेस्ट में नमक, अजवाइन, कलौंजी, अदरक का पेस्ट मिलाएं।
- 4
कढ़ाई में तेल गर्म करें, छोटे-छोटे बड़े डालकर गोल्डन होने तक फ्राई करें।
- 5
एक बर्तन में पानी गर्म करें, उसमें काला नमक और हींग डालें। एक तवा पर आपजीरा और मरीच को डालकर भून ले और फिर उसे मिक्सी में पीसकर उसका पाउडर बनाकर मसाला तैयार करें।
- 6
फ्राई किए बड़े इस गुनगुने पानी में 10 मिनट डालें। फिर इसका पानी निचोड़कर इसे निकाल दे जब हमारे बड़े अच्छे से फूल जाए तो। इस प्रक्रिया को करने से हमारे बड़े बहुत ही सॉफ्ट और बड़े-बड़े हो जाते हैं।
- 7
दही को अच्छे से फेंट लें।
- 8
बड़ों को पानी से निकालकर हल्का दबाकर पानी निकालें।
- 9
प्लेट में बड़े रखें, ऊपर से दही डालें।
- 10
भुना जीरा पाउडर, इमली की चटनी, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
- 11
तैयार है हमारे लजीज और टेस्टी दही बड़े होली स्पेशल जो खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगती है और बड़े और बच्चे सभी को बहुत ही पसंद आती है।
- 12
इसे फ्रीज में रखकर आप 5 से 10 दिनों तक आराम से खा सकते हैं यह जल्दी खराब नहीं होते हैं।
- 13
टिप्स
बड़ों को गुनगुने पानी में डालने से वे सॉफ्ट और फूले हुए बनते हैं। दही में स्वाद के लिए आप अपनी पसंद के मसाले मिला सकते हैं।
कुकस्नैपस
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)