आम सूजी पूरनपोली

#CA26
#week2
#मिस्ट्रीबास्केट
#कंडेंस्डमिल्क
#सूजी
#आम #पूरणपोली
आमतौर पे हम पूरणपोली तुवर दाल या चना दाल से बनाते हैं। जो कि एक पारंपरिक भारतीय मीठी रोटी है।इसे ज्यादातर गुजरात और महाराष्ट्र में बनाते हैं।
जो गुड़ और शक्कर डालकर बनाई जाती हैं। लेकिन मैंने यहां कुछ अलग तरीके से पूरणपोली बनाई है। मैंने बारीक सूज़ी (रवा) और पक्के आम के गूदे का इस्तेमाल करके पूरनपोली बनाई है और साथ में मैंने शक्कर की जगह नेस्ले मिल्कमेड कंडेंस्ड मिल्क का भी उपयोग किया हैं। बनानें में वक्त लगा पर सच में बहुत स्वादिष्ट बनती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
परात में एक कप गेहूं के आटे को छान ले। फिर उसमें आधी चम्मच नमक, एक चम्मच घी का मोईन डाले और थोड़ा थोड़ा पानी मिलाते हुए आटा तैयार कर ले।अब आटे को एक थाली में निकाल लें।
- 2
पूरन बनाने के लिए गैस चालू करके धीमी आँच पर नॉन स्टिक पैन रखें और उसमें 3 चम्मच घी डालकर गरम होने पर उसमें 1 कप बारीक सूजी को सुनहरा होने तक भून लें।अब उसमें 2 कप आम का गूदा डालकर उसे लगातार चलाते रहिए ताकि वो पैन में चोटें ना और सूजी के साथ अच्छे से मिक्स हो के पक भी जाए। फिर उसमें एक कप मिल्कमेड कंडेंस्ड मिल्क डालें और लकड़ी के तवेथे से लगातार चलाते हुए ध्यान रखेंगे कि उसमें गठ्ठे ना पड़े। पैन के किनारी पे लगे मिश्रण को भी खुरचकर उसमें डाल दें। अब जब पूरण तैयार हो गया है तब उसमें इलायची के दाने छिड़क कर पूरण को अच्छे-से मिला के गैस को बंद कर दें। अब उसे ठंडा होने दें।
- 3
सेट हुए आटे को तैल लेकर मसल लें और उसमें से लोइयां तैयार कर लें। गैस चालू कर के तवा गरम होने के लिए रख दें।अब चकले पर लोई रख के सूखे आटे और बैलन की मदद से रोटी बेल लें। हथेली पर घी लगाकर अब दो चम्मच पूरण ले और उसको चपटा कर के जो रोटी बेली है उसके बीच में रख दीजिए। फिर चारों ओर समेट कर उसे फिर से सूखे आटा लगाकर पूरणपोली जैसे गोलाकार में बेल ले।
- 4
तवा गरम हो गया है तो अब तवे पर थोड़ा घी डालकर धीरे से जो पूरणपोली बेली हैं वो उस पे डाल दें और उसे दोनों तरफ से घी डालकर अच्छे तरह से सुनहरा होने तक सेंक लीजिए। अब उसे तवे से नीचे उतारकर दीजिए और थोडा ठंडा होने पर उसे मोड कर के त्रिकोण आकार दे दीजिए। तैयार हैं पूरणपोली ।इसे आप घी के साथ खा सकते हो वरना जरूर नहीं हैं।
- 5
अब उसे तवे से नीचे उतारकर थोडा ठंडा होने पर उसे मोड कर त्रिकोण आकार दे दीजिए। तैयार हैं पूरणपोली इसे आप घी के साथ खा सकते हो वरना जरूर नहीं हैं।
टिप्स
*मिश्रण को लगातार चलाते रखने से गठ्ठे नहीं होते।
*बेलते समय हल्के हाथ से बेले जिस से पूरन बाहर ना जाएं।
*पूरनपोली को हमेशा धीमी आँच पर ही सेंके वरना जल जाने के कारण काले धब्बे पड़ जाते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)